भागलपुर आयुक्त समेत 8 आईएएस का तबादला, बिप्रसे के छह अधिकारी भी बदले गए

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.बिहार | बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8, भारतीय रेल सेवा (आईआरएसएस )के एक व बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है.विभाग के अनुसार भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय को चकबंदी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का निदेशक, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह को भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में निदेशक, कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद, पटना के सचिव, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.वाणिज्य-कर विभाग की संयुक्त सचिव रूबी सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक एवं संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी. जबकि, कृषि विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अभय झा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, पटना के प्रशासक की जिम्मेदारी सौँपी गयी है. परिवहन निगम के प्रशासक के अतिरिक्त प्रभार से लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव आशिमा जैन को मुक्त कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय रेल सेवा (आईआरएसएस) के सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग के विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य पाठ्य-पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना के

भाजपा जाति आधारित जनगणना से डरती है”: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *