बिहार : पुलिस भर्ती परीक्षा हुई रद्द, पढ़ें पूरी अपडेट

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. बता दें कि 1 अक्टूबर, 2023 को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. दरअसल, 1 अक्टूबर को दोनों ही पालियों में एग्जाम लिया गया था, लेकिन लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए अभ्यर्थी पाए गए थे. इतना ही नहीं कई अभ्यर्थी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ भी अलग-अलग जिलों में पकड़े गए थे. जिसे देखते हुए 1 अक्टूबर को ली गई परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

दंगाईयों का ना धर्म होता है ना मजहब, इसलिए असामाजिक तत्व से रहें सतर्क : राजू दानवीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *