बिहार को मिलनी चाहिए अपनी IPL टीम: अनिल अग्रवाल
वेदांता चेयरमैन बोले-बिहार की मिट्टी में है वर्ल्ड क्लास क्रिकेट, टैलेंट खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सपोर्ट
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार की भी एक मजबूत और गौरवशाली क्रिकेट टीम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बिहार को क्रिकेट में वह पहचान और मंच अब तक नहीं मिल पाया, जिसका वह असली हकदार है.
अनिल अग्रवाल ने कहा, “मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले. हमारे खिलाड़ियों को भी world-class infrastructure, बेहतर coaching और मजबूत support system बिहार में ही मिलना चाहिए.”
उन्होंने भरोसा जताया कि यदि बिहार के बच्चों को सही अवसर, प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो आने वाले समय में बिहार की टीम दुनिया की सबसे मजबूत और प्रेरणादायक टीमों में शामिल हो सकती है.
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूं. बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूँगा.”
अनिल अग्रवाल ने बिहार के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है. और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे।










