कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए राजाराम महाविद्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने आज चोपन ब्लाक क्षेत्र के भरहरी गांव में राजाराम महाविद्यालय में कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए कम्बल वितरण कार्यकम को दीप प्रज्जवलित कर व माँ सरस्वती जी के चित्र पर मल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठण्ड को देखते हुए कम्बल का वितरण तहसील क्षेत्रों में किया जा रहा है। गांव में ऐसे व्यक्ति का चिन्हांकन किया जाये जो असहाय व गरीब हैं, की स्थिति को देखते हुए कम्बल का वितरण किया जाये, जिससे कड़ाके की ठण्ड से किसी को परेशानी न होने पायें। उन्होंने प्रत्येक तहसील क्षेत्र में कम्बल का वितरण किया जाना है, इस कार्य के लिए गरीब व असहाय व्यक्तियों का चिन्हांकन करते हुए कम्बल का वितरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

कम्बल वितरण कार्यक्रम के मौके पर पूर्व सांसद रामसकल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद निधि से आवंटित धनराशि से विद्यालय का निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया है। इसी प्रकार से मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज को मान्यता के आधार पर विद्यालय प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहाकि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा के लिए बेहतर शिक्षा दिये जाने प्रयास किया जा रहा है, जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्रागण उच्च स्तर की शिक्षा के क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित करने में सक्षम हों सकें। इस मौके पर पूर्व सांसद रामसकल, जिला विकास अधिकारीहेमन्त कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकरी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहें।

ऑपरेशन मुक्ति, बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बालश्रम की रोकथाम हेतु मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा 9 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *