शासन की मन्शा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी  सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले के तहसील राबर्ट्सगंज में अप्रैल महीने के तीसरे शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि व पुलिस विभाग से सम्बन्धी मामले प्राप्त हुए, उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर ससमय गुणवत्त पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाये, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी प्रतिदिन अनुश्रवण करें और निर्धारित समय के अन्तर्गत ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें,

शिकायत के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ भी संलग्न करें,  उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी की नई पहल पर लगाये गये विभिन्न विभागों के पंजीकरण कैम्पों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया, इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाये गये थे, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये,

सोनभद्र-नगर निकाय चुनाव 11 मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगा-जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें, सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 01 विधवा पेंशन के लाभार्थियों के फार्म पर ई-के0वाई0सी0 कराया गया गया, 02 वृद्धा पेंशन बनाया गया, तथा 7 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 110 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 13 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 02 प्रकरणों का निस्तारण कराया, इस प्रकार आज तहसील दिवस में कुल 15 प्रकरण निस्तारण किया गया, बाकी 95 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार श्री सुशील कुमार आदि ने 49 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 44 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन कार्यक्रम का आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 22 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 21 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *