कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न बदलकर जलेबी रख लेनी चाहिए : अनिल विज

अंबाला, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक तरफ भाजपा में जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शीर्ष नेतृत्व चुनाव में मिली हार पर मंथन कर रहे हैं।

दिल्ली में इसे लेकर बैठक भी हुई। कांग्रेस की इस बैठक पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा, “राहुल गांधी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में रुचि नहीं थी। राहुल गांधी को तो जलेबी में रुचि थी।”

अनिल विज ने कहा, “कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न बदलकर जलेबी रख लेना चाहिए।”

कांग्रेस में हार को लेकर गुटबाजी सामने आने लगी है। इस पर अनिल विज ने कहा, “हमें इनकी सच्चाई पहले दिन से पता है। भाजपा पहले दिन से कह रही थी कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।”

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद, माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नए चेहरे को दे सकती है। साथ ही कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नया विधायक दल का नेता चुन सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है।

कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा, “हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के सारे फैक्ट निकाल दिए हैं। अब जनता डिफेक्ट निकाल रही है। जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है। जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित किए। चुनाव परिणाम में भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं, कांग्रेस को तीसरी बार विपक्ष में बैठना होगा। हालांकि, चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने सारा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ नेता 20 शिकायतों के साथ चुनाव आयोग के पास पहुंचे थे। चुनाव आयोग ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह जांच करेगा।

नापाक गठबंधन कभी सफल नहीं होता है : बृजमोहन अग्रवाल

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *