गरगा नदी को प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन करेगा रिपोर्ट तैयार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले आरएन इंटर कॉलेज में एक आवश्यक बैठक बोकारो जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा किया गया एवं निकट भविष्य में दामोदर बचाव आंदोलन पर नेता एवं जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का बोकारो आगमन पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया तथा आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की गरगा नदी को प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक कमेटी बनाई गई जो संगठन के द्वारा गोपाल शाह के नेतृत्व में गरगा नदी का निरीक्षण कर संगठन को रिपोर्ट सौपने के जिम्मेदारी दी गई इसके बाद एक प्रतिमंडल उपायुक्त बोकारो से मिलकर सारी समस्याओं से अवगत कराएगी। बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला कमेटी के द्वारा विभिन्न क्षेत्र से आए हुए अशोक जग नानी, सुरेंद्र गिरी, उदय कुमार सिंह, डॉक्टर रतन केजरीवाल, शिवकुमार श्रीवास्तव,वाल्मीकि प्रसाद सिंह, करमचंद गोप ,आशीष कुमार महतो, डॉ अशोक कुमार ,सुनील कुमार सिंह, प्रवचन किशोर पांडे, विनय कुमार, ललित कुमार सिंह, शंकर प्रसाद स्वर्णकार, मधुसूदन सिंह आदी उपस्थित हुए।










