6 जुलाई को चास में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का होगा आयोजन 

मेले में 22 निजी कंपनियां लेगी हिस्सा, झारखंड राज्य निजी क्षेत्र स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 का होगा अनुपालन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 04ता०बोकारो : श्रम नियोजन प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो* द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) परिसर में आगामी *06 जुलाई को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले* का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। मेले में स्थानीय, अन्य जिलों व राज्यों से *22 कंपनियां* शामिल होंगी। सभी कंपनियां अलग – अलग क्षेत्र से संबंधित है। *मेले में जिले से संबंधित बेरोजगार युवक – युवतियां शामिल हो सकते है। मेले में विभाग द्वारा झारखंड राज्य निजी क्षेत्र स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 का* अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
योग्यता के अनुसार मिलेगा रोजगार : विभिन्न कंपनियों के रिक्त पड़े पदों पर अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता व कौशल के अनुरूप बहाल किया जाएगा। इन कंपनियों में *मैट्रिक, इंटर, आइटीआइ, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों* के लिए रोजगार उपलब्ध होगा। मेले में कार्यालय कार्यकारी, कंप्यूटर/डाटा आपरेटर, सुरक्षा गार्ड, लोन अधिकारी,कार्यालय कर्मी आदि का पद रिक्त है।
नियोजन कार्ड के साथ मेले में है पहुंचना : रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अलावा कौशल विकास से संबंधित प्रमाण पत्र लेकर पहुंचना है। साथ ही, छात्रों को जिला नियोजनालय का कार्ड भी लाना है। राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित अभ्यर्थी ही मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इसलिए वैसे अभ्यर्थी जिनके पास निबंधन कार्ड नहीं है वे जिला नियोजनालय से कार्ड बनवा लें। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मंजित* ने बताया कि, रोजगार मेले का आयोजन आगामी *06 जुलाई को सरकारी आइटीआइ चास परिसर* में किया जाएगा। मेले में राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा स्थानीय कंपनियां भी शामिल होंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

जनता दरबार में उमड़ें आमजन,82 मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का किया निष्पादन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *