दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दी शिकायत

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संसद मार्ग थाने में धोखाधड़ी और नागरिकों को गुमराह करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी।

दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जनता को गुमराह किया और उनके साथ धोखा किया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 और 317 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

अक्षय लाकड़ा ने शिकायत में बताया कि पता चला है कि आम आदमी पार्टी के विभिन्न विधायक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पार्षद सक्रिय रूप से जनता से संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिसमें मतदाता पहचान पत्र विवरण और फोन नंबर शामिल हैं। यह डेटा एक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है, जिसके लिए ओटीपी सत्यापन की जरूरत होती है।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की जा रही है। इससे यह साफ होता है कि आम आदमी पार्टी ने धोखाधड़ी की है, जिससे दिल्ली के लोगों का विश्वास टूटा है।

इसके अलावा, इस बात के भी पुख्ता संकेत हैं कि भ्रामक विज्ञापन जारी करके सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह की हरकत न केवल जनता के भरोसे को कमजोर करती हैं, बल्कि दिल्ली के नागरिकों को धोखा देने और करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग करने की एक जानबूझकर की गई साजिश भी है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में मोबाइल प्रतिबंधित

अक्षय लाकड़ा ने अनुरोध किया कि अरविंद केजरीवाल और इस धोखाधड़ी गतिविधि से जुड़े अन्य सभी व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 317 और अन्य लागू कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। साजिश को उजागर करने और इन जघन्य कृत्यों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच की जाए। लोगों के विश्वास का उल्लंघन और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग गंभीर अपराध है, जिनके लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। विश्वास है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *