जिला बदर, टॉप-टेन अपराधी व गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

थाना बीजपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सेवकामोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर खड़ा होकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष बीजपुर द्वारा मय टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान समय करीब 13.30 बजे ग्राम बकरहिवा मोड़ से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह, निवासी ग्राम धरतीड़ाड थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाद संख्या 1111/2024 राज्य बनाम रंजीत सिंह, अन्तर्गत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत जिला बदर किया गया था, जबकि जिला बदर की निर्धारित अवधि अभी पूर्ण नहीं हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर का एचएस (हिस्ट्रीशीटर) एवं टॉप-टेन अपराधी भी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

खनन न्यूज-पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई.! पट्टा धारक नियमों का पालन करें-अपर जिला अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *