जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किये औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र -जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किये, इस दौरान जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किये और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया। इस दौरान जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मुलाकात के समय किसी प्रकार की समस्या तो नही होती, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे रोटी, सब्जी चावल व दाल के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जे0पी0 दूबे सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

प्रभारी मंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *