जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज के मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

 मीडिया हाउस सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज के मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कापियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से सीधा संवाद कर मूल्यांकन केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहाकि बोर्ड परीक्षा के कापी के मूल्यांकन में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह नियमित रूप से मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की 90 हजार कापियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसी प्रकार से राजा शारदा महेश इण्टर कालेज में इण्टर मीडिएट के करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं के कापियों का मूल्यांकन चल रहा है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गयी है और सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में स्थापित सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से कापी मूल्यांकन केन्द्र की सतत् निगरानी की जा रही है।

नगर पालिका राबर्ट्सगंज चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *