रेड क्रॉस सोसाइटी की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आने वाले संसाधनों का समुचित एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा जो कार्य लंबे समय से निष्क्रिय अथवा बेकार पड़े हैं, उन्हें तत्काल नियमित कर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है, गरीब, असहाय एवं कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कुष्ठ रोगियों के लिए चिकित्सा, दवाइयां, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। सोसाइटी की आय-व्यय, उपलब्ध संसाधन, भविष्य की कार्ययोजना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ0 पंकज कुमार राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, संबंधित अधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थितगण रहंे।

महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गयी डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *