वरिष्ठ पेंशनरों को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्रम् भेंट कर किये सम्मानित

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से पेंशनरों को किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसका विशेष ध्यान वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा दिया जाये, पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण ससमय किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा से0नि0 पेंशनर सहायक अभियन्ता (जिला मंत्री) इं0 अभय नारायण सिंह, से0नि0प्र0आ0 रविन्द्रनाथ द्विवेदी, महंगी प्रसाद को अंग वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर उपस्थित पेंशनरों की समस्यों के त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इस दौरान पेंशनरों द्वारा जिलाधिकारी को मांग पत्र से सम्बन्धित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, लेखाकार रामवृक्ष, इसरार अहमद,ललित कुमार दूबे, मनीष कुमार सिंह, सभी पेंशनर संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

हॉस्पिटल का पंजीकरण/नवीनीकरण हेतु औचक निरीक्षण व कार्यवाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *