जिलाधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत ब्लॉकों में ईआरओ द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किये निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह ने द्वारा आज विकास खण्ड दुद्धी में एस0आई0आर0 प्रक्रिया के अंतर्गत ब्लॉक दुद्धी में ई0आर0ओ0 द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसरों में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित ई0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, उनकी सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनवाई निर्धारित तिथि पर ही हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सुनवाई की पूरी कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं, उन्हें जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही तेजी से की जाए। जिलाधिकारी ने बी0एल0ओ0 से कहा कि वे निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

मरीजों को ईलाज की बेहतर सुविधा देने, समय से अस्पताल खोले,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *