रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण किया जाये-जिलाधिकारी

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से सम्बन्धित जो भी प्रकरण है उनका निस्तारण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी बैठक में पाक्सो एक्ट के सम्बन्धित कुल 46 प्रकरण प्राप्त हुए थे जिसमें जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस एक्ट से पीड़ित को सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ,डिप्टी सी0एम0ओ0 डॉ सुमन कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर महिला सम्मान कोष साधना मिश्रा आदि उपस्थित रहे।










