मंडलायुक्त ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-मंडलायुक्त मीरजापुर मंडल राजेश प्रकाश ने आज जनपद सोनभद्र के भ्रमण के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोनभद्र में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने में उपयोगी साबित होगा, इसलिए भवन एवं इससे संबंधित व्यवस्थाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके पश्चात मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर जल जीवन मिशन (शहरी) के अंतर्गत नगर क्षेत्र में की जा रही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर हो रही जलापूर्ति, पानी की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

पेयजल की गुणवत्ता को लेकर मंडलायुक्त ने मौके पर आपूर्ति किए जा रहे पानी को स्वयं पीकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता  एसके सिंह, आरईडी नूर आलम एवं संबंधित अधिकारियों उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मामले में 06 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *