अज्ञात कारणों से मड़ई में लगी आग, सात गौवंश की जलकर मौत

अनिकेत श्रीवास्तव, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.सोनभद्र। विकासखंड चोपन क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के गोरादह टोला में अज्ञात कारणों से एक मुरई में आग लग जाने से दो मोटरसाइकिल समेत सात मवेशी की जलकर मौत हो गई। आग लगता देख बचाओ करने गए पशुपालक मवेशियों को बचाने में आग में झुलस गए। जिन्हें नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे गोरादह निवासी वीरेंद्र कुमार यादव की मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लग जाने से मड़ई के अंदर बंधी 3 भैंस 2 गाय व 2 भैंस के बछड़े की जलकर मौत हो गई। वहीं पास में रखी एक बुलेट तथा एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई। बचाओ करने गए रोशन यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र वीरेंद्र यादव तीन मवेशियों को बचाने में कामयाब रहे। किंतु इस दौरान रोशन यादव आग में झुलस कर घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

रेलवे इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट: DTM 11 ने 10 विकेट से जीता, 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *