स्वांग के नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में शिक्षा- अभिभावक बैठक का आयोजन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित राजकीयकृत नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग में गुरुवार को गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, मुखिया रीना सिंह, पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक शिवहरे, सी-3 फाउंडेशन संस्था के अजय सिंह व एसएमसी के अध्यक्ष मौजुद थे। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने अभिभावक-शिक्षक बैठक का उद्देश्य एवं शिक्षा की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजना है तथा उनके क्रियाकलापों पर निगरानी भी रखना है। विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि झारखंड सरकार सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा से जुड़े सरकार के सभी योजनाओं का लाभ उठावें। प्रधानाध्यापिका तारामणि कच्छप ने कहा कि बैठक के माध्यम से छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद करना है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यक्तिगत विकास और सिखने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां अभिभावक शिक्षक दोनों बैठकर आपस मे बातचीत के माध्यम से छात्र से संबंधित समस्याओं का सटीक समाधान निकाल पाते है। वहीं विद्यालय के शिक्षिकाओं ने छात्रों के माता-पिता को विद्यालय की नई शैक्षणिक योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान अभिभावकों ने भी कई सुझाव दिये और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। वहीं विद्यालय में प्रतिदिन शत् प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को बीडीओ महादेव कुमार महतो व विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं काफी संख्या में अभिभावक मौजुद थे।

भाडें का आवास ठिकाना,चोरी, झपटमारी और डिक्की तोड़कर घटना को अंजाम देने वाले अंतर प्रांतीय चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *