जेपीएससी में गोमिया के पांच होनहार युवाओं ने सफलता के परचम लहराया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड के पांच प्रतिभावान युवाओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इन चयनित अभ्यर्थियों में सोनम कुमारी, दीपक कुमार बरनवाल, सूरज कुमार रजक, राजेश कुमार और सूरज कुमार हांसदा शामिल हैं। सोनम कुमारी ने 44वीं रैंक प्राप्त की है। वे होसिर गांव की निवासी हैं और वर्तमान में गया जिले के मोबारकपुर मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पिता उमेश प्रसाद लुगु बाबा उच्च विद्यालय, ललपनिया में शिक्षक हैं। सोनम की प्रारंभिक शिक्षा होसिर शिशु विद्या मंदिर और ललपनिया में हुई, जबकि स्नातक छोटानागपुर कॉलेज, रामगढ़ से किया। दीपक कुमार बरनवाल ने 69वां स्थान प्राप्त कर सफलता पाई। वे गोमिया के गुरुद्वारा रोड के निवासी हैं। पिता विजय कुमार बरनवाल और माता ममता देवी हैं। दीपक की पढ़ाई शांति मेमोरियल और पिट्स मॉडर्न स्कूल से हुई तथा स्नातक व एमबीए डोरंडा, रांची से किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और मार्गदर्शक डीएसपी विकास श्रीवास्तव को दिया।सूरज कुमार रजक, जो गोमिया थाना के पास रहते हैं, ने 256वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता रामचंद्र रजक और माता कांति देवी हैं। पिता आईईएल बारूद कारखाना से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। पिट्स मॉडर्न स्कूल और आनंदा कॉलेज हजारीबाग से पढ़ाई की। वह राजस्व निरीक्षक की परीक्षा भी पास की है। सूरज ने अपनी सफलता माता-पिता, चाचा राजेंद्र रजक और पत्नी को समर्पित की। गोमिया पंचायत के मुखिया बलराम रजक ने उन्हें बधाई दी। राजेश कुमार ने 20 वां रैंक हासिल किया है, जो गोमिया पंचायत के पंसारी टोला के निवासी हैं। पिता स्वर्गीय रामजीत यादव आईईएल बारूद कारखाना से सेवानिवृत कर्मी थे। राजेश कुमार की स्कूली शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया एवं ग्रेजुएशन संत जेवियर कॉलेज रांची और एमबीए आंध्र प्रदेश से हुआ था। गोमिया पंचायत के मुखिया बलराम रजक ने उन्हें बधाई दी। सूरज कुमार हांसदा, ललपनिया के शिव राम मांझी चौक निवासी, ने 331वां रैंक हासिल किया है। वे सहदेव मांझी के पुत्र हैं। उनकी सफलता से ललपनिया क्षेत्र में खुशी की लहर है। इन चारों युवाओं की कामयाबी से गोमिया और ललपनिया क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनप्रतिनिधि, शिक्षक व समाज के प्रबुद्धजन इन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं और क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

शराब भरी हुई ट्रॉली बैग के साथ आरपीएफ ने एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *