14 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी,सोनभद्र ने अवगत कराया है की जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड(जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबटर््सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 13 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें नुमैक्स स्कील एण्ड मैनेजमेन्ट प्रा0 लि0, वाराणसी, डीसेट्स, फरीदाबाद, एमॉस स्कील ग्रुप, गुड़गॉव(हरियाणा), शिव शक्ति एग्रीटेक लि0, वाराणसी, वज्र एल0ई0डी0 सोल्यूशन्स प्रा0लि0, राबटर््सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0, मधुपुर, सोनभद्र, एस0 बी0 आई0 कार्ड, वाराणसी, विश्वनाथ इण्टरप्राईजेज(रॉयल इनफिल्ड), राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, कामाख्या टी0वी0एस0, रावटर््सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि0, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, सिपेट, वाराणसी एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबटर््सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड(जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबटर््सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।










