प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक अधिकारी कार्यालयों में बैठकर करें जनसुनवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनका मौके पर ही यथासंभव निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को पौधा व चेक का किया गया वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *