पीएमजीएसवाई के तहत एफ डी आर तकनीक से बनायी जा रही सड़कों की लागत मे और आयेगी कमी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पीएमजीएसवाई की सड़को के निर्माण मे एफ डी आर तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर लगातार अनुश्रवण किया जाता रहा है। एफ डी आर बेस की लागत को और कम करने व गुणवत्ता उच्च कोटि की बनाये रखने के बारे मे उप मुख्यमंत्री द्वारा विश्लेषण किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया
श्री मौर्य के निर्देशो के क्रम मे सड़क निर्माण कार्यो के तकनीकी विशेषज्ञो, संस्थाओं आदि के विश्लेषण व अध्ययन के बाद एफ डी आर बेस के निर्माण मे प्रस्तुत दरों मे लगभग एक हजार रूपये प्रति घनमीटर की कमी आने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस प्रकार पूर्व के प्रस्तावो मे प्रयुक्त की गयी एफ डी आर बेस की दर रू 3760.00 के स्थान पर एनालिसिस के अनुसार आगणित दर रू 2784.00 प्रति घनमीटर किये जाने के उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री द्वारा सहमति/ अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे पीएमजीएसवाई के तहत एफ डी आर बेस तकनीक से बनायी जा रही सड़कों की लागत मे और कमी आयेगी। बचत की धनराशि से और ग्रामीण सड़के व उन पर अवस्थापना सुविधाओं के कार्य कराये जा सकेगे।










