गुम हुई चार नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए गुम हुई चार नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
अभिभावकों द्वारा थाना चोपन पर अपनी पुत्रियों के गुम होने संबंधी सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा लड़कियों की तलाश प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर चारों नाबालिग लड़कियों को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के छपका से सकुशल बरामद किया गया। बरामद लड़कियों को थाना चोपन लाकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 वीरेन्द्र सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
04. का0 मंटू सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
05. म0आ0 अमृता प्रजापति थाना चोपन जनपद सोनभद्र।।
06. म0आ0 प्रीती सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र।।










