सरकार आपके द्वारा स्वरूप में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस सोनभद्र – केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य, प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक विशेष जन सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यकम करने हेतु प्रस्तावित है, दिनांक 09.06.2026 को उपायुक्त उद्योग के अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें जनपद के सम्मानित उद्यमी/व्यापारीगण / बैंकर्स सम्मलित हुये। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग के द्वारा संचालित योजनाये जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, तकनीकी उन्न्यन योजना आदि की जानकारी उपस्थित उद्यमियों को दी गयी। शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट परम्परागत व्यंजनों को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के जनपदों के परम्परागत व्यंजनों के विकास हेतु हाल ही में एक जनपद एक व्यंजन योजना दिनांक 05.05.2026 को प्रख्यापित की गयी है। एक जनपद एक व्यंजन योजनान्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट पराम्परागत व्यंजनों का चिन्हांकन किया गया है।
जनपद-सोनभद्र हेतु गुलाब जामुन व्यंजन का चिन्हांकन किया गया है। परम्परागत व्यंजनों की पहचान को सुरक्षित एवं संरक्षित करने, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, व्यंजनों की शेल्फ लाईफ बढ़ाने एवं इन व्यंजनों को स्केलेवल बनाने के उद्देश्य से जनपदवार व्यंजनवार स्टैण्डर्ड रेसिपि मैन्युअल विकसित किये जायेंगे के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया। जिसमें अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण, रावर्ट्सगंज के द्वारा व्यापारियो/ उद्यमियों को विद्युत विभाग के कनेक्शन, लोड क्षमता, नये पॉवर कनेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में राजेश गुप्ता (जिलाध्यक्ष उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल), कौशल शर्मा (जिलाध्यक्ष उ०प्र०उद्योग व्यापार संगठन), ओ०पी० गुप्ता अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण, रावर्ट्सगंज, विनय जायसवाल, शरद जायसवाल, आनन्द प्रताप जायसवाल, विमल अग्रवाल, एवं कृष्ण कुमार (सहायक आयुक्त उद्योग) नितिन प्रकाश सिंह (उद्यमी मित्र) आदि उपस्थित थे।










