15वीं सोनभद्र जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का हुआ भव्य आयोजन

अनुपम त्रिपाठी, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.रेणुकूट- ताइक्वांडो एसोसिएशन के रेणुकूट यूनिट के तत्वाधान में हिंडाल्को कल्याण मंडपम , रेणुकूट प्रांगण में 15वीं सोनभद्र जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिंडाल्को एल्युमिना प्लांट हेड एन0एन0 राय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। प्रतियोगिता के पश्चात सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके पदको द्वारा सम्मानित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पधारीं रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्षा रोटेरियन डॉ0 प्रेमलता ने सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इस कला को अनवरत जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया एवं सभी विजेता खिलाड़ियों के पदक प्रदान कर सम्मानित किया एवं सेंट ए बी आर पब्लिक स्कूल रेणुकूट के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्य शक्ति ने सभी कैडेट खिलाड़ियों को उनके पदक पहनाकर सम्मानित किया। पदक विजेता खिलाड़ी रेणुकूट से स्वर्ण पदक विजेता अनवी शर्मा, वंशिका आनंद, प्रिया सिंह राठौर, जया श्री सिंह, काशवी सिंह, संस्कृति ठाकुर, अनुष्का गुप्ता, प्रतिभा मिश्रा, वर्तिका सिंह, सौम्यक सिंह, अंशिका त्रिपाठी एवं पलक मिश्रा व देवांश सिंह चौहान, गोविंद चौरसिया, आशुतोष कुमार सिंह, आर्यन नाविक, सुचित्य भारद्वाज, सिद्धांत सिंह, विराज सिंह, अंकित कुशवाहा, आदर्श त्रिपाठी, ऋतिक कुमार, इशित सिंह। रजत पदक विजेता साहील, उज्जवल अग्रवाल, ऋषिकेश कुमार गोंड, युग जैन, चैतन्य राय, आदर्श कुमार मिश्रा, दिव्यांश कुमार सिंह, अभिनीत, आर्यन पांडे व एकाशी शुक्ला, तनिष्का श्रीवास्तव, वंशिका आनंद। कांस्य पदक विजेता हिमानी शर्मा, पलक मिश्रा, जयाश्री सिंह, माधव मुद्गल, अपूर्व डे, पर्व वशिष्ठ, ओजस्व सिंह, नैतिक राज साहू, आयुष्मान पांडे, साहिल, सिद्धार्थ सिंह राठौर, नैतिक कुमार, अक्षित राज सोलंकी। ओबरा के स्वर्ण पदक विजेता अविरल कुमार, आरूष सिंह राणा, सार्थक यादव, शिखर गुप्ता, कुमारी साधना, इप्शा सिंह, इशिका गुप्ता, कहकशां परवीन, कुमारी साधना इत्यादि। रजत पदक- अंशुमान सिंह, अर्पिता यादव, आव्या ठाकुर, वर्षा सिंह। कांस्य पदक- अव्यान गुप्ता, सुरभि यादव, मनस्वी यादव, अंशुमान सिंह।