हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा मौके पर मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 26ता.चोपन-थाना क्षेत्र के सिंदुरिया जुगैल मार्ग पर हॉस्पिटल रोड के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क का मरम्मत का कार्य किया जा रहा है इसी दौरान रोड सकरा होने के कारण वहां से गुजर रही है हाईवा ट्रक हाईटेंशन पोल से टकरा गया जिससे तार टूट कर वहां खड़े अधेड़ पर गिर गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई
प्राप्त समाचार के अनुसार हॉस्पिटल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हाइवा ट्रक हाईटेंशन पोल से टकराने के उपरांत वहां खड़े बाबू नंदन पुत्र म स्वर्गी मल्ली यादव उम्र 45 वर्ष निवासी सिंदुरिया को हाईटेंशन तार अपने चपेट में ले लिया जिसके बाद वहां मौजूद लोग बचाने की कोशिश करते तब तक हाईटेंशन ने अपने आगोश में ले जीवन लीला समाप्त कर चुका था वहीं इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के समीप मृतक का पार्थिव शरीर रख रोड को जाम कर मौके पर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार को बुलाकर मुआवजे की मांग करने लगे मौके पर मौजूद थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने दल बल के साथ स्थानीय जनता को समझा-बुझाकर मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन दिया व वहां मौजूद नगर चेयरमैन उस्मान अली कहां की हमारे नगर पंचायत के द्वारा कितनी बार बिजली विभाग को जर्जर हो चुके तारों से संबंधित शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी ना जाने किस बात से चुप्पी साधे हुए हैं जिससे आज इतनी बड़ी घटना गति शायद इसके बाद भी बिजली विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा शिकायत करने के बावजूद भी शिकायतों को अनदेखा करता है लगता है बिजली विभाग इससे भी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है वही जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा भाजपा महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि कल देर शाम मेरे द्वारा सड़क निर्माण कर रही कंपनी के जेई व अधिकारियों से हमने दुर्घटना की आकांक्षा जताते हुए उनसे कहा था कि रोड की तरफ गड्ढा कर देने के कारण सड़क के किनारे जो विद्युत पोल है वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है अभी काम रुकवा कर पहले पोल को दुरुस्त कराएं ताकि कोई घटना ना कर सके इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जिसका जीता जागता उदाहरण आज सुबह देखने को मिला जिसमें एक व्यक्ति की असमय मौत हो गई आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा इस दौरान मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण पांडेय प्रधान राम नगीना व स्थानीय लोग सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद रही ।

नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष/सभासद का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *