ग्राम संपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से किया संवाद

Media Houseसोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान के तहत घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कम्हारी गांव में मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित किए।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे योजनाओं के लाभ एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। बताया की छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं, पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा की सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बिना भेदभाव के पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना ही हमारी प्रतिबद्धता है। वही किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा की उत्तर प्रदेश जो कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज सुशासन और विकास की नई पहचान बना चुका है। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति के सदस्य अनूप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक बहादुर सिंह, मान सिंह, पप्पू, राजेश समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

11 सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सेवायोजित युवाओं को ‘‘कौशल यूथ आईकन‘‘ से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *