क्रशर क्षेत्र में हड़कंप-बिना परमिट के अवैध परिवहन कर रहे गिट्टी लदे चार 16 चक्का वाहनों को पकड़ कर ओबरा थाना में सुपुर्द 

ओबरा एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं खनन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस सोनभद्र –ओबरा तहसील एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे बिल्ली चढ़ाई के पास अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना परमिट के अवैध परिवहन कर रहे गिट्टी लदे चार 16चक्का वाहनों को पकड़ कर ओबरा थाना में सुपुर्द कर दिया है। इस घटना से क्रशर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि रात लगभग डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान पकड़े गए चार 16चक्का वाहनों को थाना ले जाते वक्त दो गाड़ियों के चालक सड़क पर ही गाड़ी को खड़ा कर भागने में सफल रहे। चालक के अभाव में गाड़ियों की रातभर सुरक्षा के लिए सिपाहियों को लगाया गया। इसके बाद सुबह गाड़ियों को लेकर ओबरा थाना में सुपुर्द कर खड़ा कर दिया गया है।इस संबंध में ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग की ओर से तहरीर दिए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार सिंह सहित खनन टीम मौजूद रही।

पत्रकार संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *