इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर हुई समस्याओं से अवगत 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्वेता सिंह अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बोकारो विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों का प्रवास किया।प्रवास प्रातः साढ़े आठ बजे से जोधाडीह मोड़ से शुरू हुआ जहां बावरी मुहल्ले में मां मनसा मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रतापपुर साइड,कुशलबंधा,हरि मंदिर,एन एम काली मंदिर होते हुए कैवर्ट टोला हरला मनसा मंदिर में स्थानीय निवासियों से मिलने के दौरान समस्याओं से अवगत हुई उसके निराकरण का आश्वाशन दिया वही श्वेता सिंह ने ग्राम पारटांड़ स्थित झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता झारखंड आंदोलनकारी एवं छेत्र के युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्व राजेंद्र महतो जी के पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और कहा कि स्व राजेंद्र महतो जी के विचारों को हम सभी आत्मसात करेंगे जिससे कि हमारे छेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके द्वारा देखा गया विकसित बोकारों का सपना पूरा कर सके।इसी क्रम में संगजोरी,कुलटांड़ पत्थरकट्टा विस्थापित चौक में पदयात्रा कर महिलाओं एवं बुजुर्गों से मिली सभी ने अबुआ आवास योजना,मईया सम्मान योजना एवं वर्तमान राज्य सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से संतुष्ट होने की खुशी जाहिर की।वही जनवृत एक विकाश नगर,कार्तिक नगर,आमबेडकर नगर में जनसंपर्क किया गया जहां क्षेत्र की जनता ने पेयजल संबंधित समस्या से अवगत करवाया।श्वेता सिंह ने कहा आम जनता का आपार स्नेह और प्रेम जो मिल रहा है वह अविस्मरणीय है सभी लोग पूर्व से ही हमारे परिवार के सेवा भाव से अवगत है।पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे परिवार ने बोकारो की जनता को अपने परिवार के तौर पर तरजीह दी हैं और बिना किसी भेदभाव के एक लक्ष्य की तरह सेवा करते रहे हैं।आप सभी से आग्रह है कि अपना प्यार हमे वोट के रूप में दिनांक 20 नवंबर को देने का कष्ट करे।

 

प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *