समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी डाला (सोनभद्र) नगर पंचायत डाला बाजार के सेक्टर सी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मंगला प्रसाद जायसवाल और नगर अध्यक्ष पारस नाथ यादव के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके शुरू हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और दबे-कुचलों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी ने और संचालन अवधेश कुमार चौहान ने किया। कार्यक्रम में नागेंद्र पासवान, उमेश मेहता, जुम्मन, हरेराम गुप्ता, ऋषिराज, राजेश भारती, लारा यादव, रामू विश्वकर्मा, संकठा मौर्या, सीताराम शर्मा, विनय पटेल, योगेश गोड़, विनय गोड़, अनमोल सिंह, राजन यादव, धर्मराज मौर्या, मोहित, सुधीर पाठक, मुमताज, रजत समेत कई लोग मौजूद रहे।

सोनभद्र-7 अक्टूबर को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के राज्याभिषेक दिवस की तैयारी को लेकर बैठक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *