जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की बैठक

सोनभद्र-राहत आयुक्त उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रदेश में वज्रपात, बेमौसम भारी वर्षा, आंधी-तूफान एवं अन्य मौसम संबंधी घटनाओं से प्रत्येक वर्ष अत्यधिक मात्रा में जान-माल की क्षति होती है, जिसके रोकथाम व बचाव हेतु प्रदेश में मौसम संबंधित पूर्व चेतावनीयों को सुदृढ़ करने तथा चेतावनियों के प्रभावी तंत्र को विकसित किए जाने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में 2 जगह पर 10मी0×10मी0 के दो स्थल पर ए0डब्ल्यू0एस0-मौसम पूर्वानुमान उपकरण (एटोमेटिक वेदर स्टेशन) तथा प्रत्येक ब्लॉक में 4-4 ए0आर0जी0 (वर्षा मापी यंत्र) 5मी0×5मी0 के चार स्थल (ऐटोमेटिक रैन गेज) लगाए जाने हेतु निश्चित स्थान का * चिन्हांकन करते हुए उसके *को-ऑर्डिनेट की सूचना नियत प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हैं।
अतः उक्त के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अघ्यक्षता में अध्यक्षता बैठक आहूत की गयी जिसमे समस्त संबधित तहसीलदार एवं समस्त खंड विकास अधिकारी तथा समस्त अधिषाशी अधिकारी के साथ बैठक कर निर्देषित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ए0डब्ल्यू0एस0 (एटोमेटिक वेदर स्टेशन) तथा ए0आर0जी0 (।एटोमेटिक रेन गेज) स्थापित किये जाने हेतु निश्चित स्थान का चिन्हांकन करते हुए उसके को-ऑर्डिनेट की सूचना नियत प्रारूप पर तत्काल लौटती डाक से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। संबधित बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी बैठक मे उपस्थित रहें। उक्त बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज सुशील कुमार,चोपन/डाला ईओ देवहूति पांडेय, अमित कुमार सरोज ईओ चुर्क, ऋचा यादव ईओ अनपरा, विशाल कुमार नायब तहसीलदार दुद्धी, रजनीश कुमार नायब तहसीलदार ओबरा, पवन कुमार शुक्ला ज़िला आपदा विशेषज्ञ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीमद् भागवत कथाके चौथे अध्याय मे श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *