शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्रअभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मूर्ति समितियों, रामलीला कमेटी एवं डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शारदीय नवरात्र एवं आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई।बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन, रामलीला आयोजन तथा डीजे संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *