रौनियार समाज-सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित हेमू का विजय दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रदेश अध्यक्ष

रौनियार वैश्य समाज एक छोटा सा अभियान करोड़ों लोगों की आवाज बन रहा है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ/सोनभद्र-दिल्ली की कुर्सी पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट एवं रौनियार समाज अग्रज वीर योद्धा सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू जी के राज्याभिषेक दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। उक्त बातें ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक/अध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहीं।

केन्द्र व राज्य सरकार से मांग, सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के नाम भब्य स्मारक स्थल, संग्रहालय निर्माण करायें- डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रदेश अध्यक्ष

ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक/अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) 16वीं शताब्दी के एक महान योद्धा और शासक थे, 7 अक्टूबर 1556 को दिल्ली के तुगलकाबाद में मुगल सेना को हराने के बाद उन्होंने दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार प्राप्त किया था और दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले अंतिम हिंदू शासक बने, हेमू ने अपने जीवनकाल में आदिल शाह के लिए 22 लड़ाइयाँ लड़ीं और सभी युद्ध जीते थे।

आज का यह दिन रौनियार वैश्य समाज के लिए केवल एक तारीख का नहीं, बल्कि हमारे गौरव, धार्मिक और ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का दिन है। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) के इस विजय दिवस के अवसर पर अधिकतर राज्यों जिलों में समाज के लोगों के द्वारा भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो समाज के लिए बड़ी उपलब्धि एवं गर्व का विषय है।

ज्ञात हो कि आप सभी लोगों के सहयोग आशीर्वाद प्यार से एक छोटे से प्रयास से रौनियार समाज का शुरू हुआ यह कारवां धीरे-धीरे आज पूरे देश प्रदेश जिलों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। देश में निवास करने वाले करोड़ रौनियार परिवार के बीच समाज की आवाज का पहुंचना, लोगों में जागरूकता आना, लोगों का आगे आना, जगह पर रौनियार समाज मीटिंग होना, सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू जी का भब्य कार्यक्रम आयोजन होना, मल्टी मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाज का प्रचार प्रसार का होना, केंद्र में ओबीसी मुद्दे को लेकर आवाज उठाना, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम मे हेमू जी शौर्य गाथा पर की चर्चा होना, समाज के हक अधिकार सम्मान के लिए आवाज का उठाना समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो समाज के लिए गर्व की बात है.! आज सोया हुआ समाज धीरे-धीरे अब जाग चुका है हमने कभी नहीं सोचा था कि एक छोटा सा शुरू किया गया अभियान आज देश के लाखों करोड़ों रौनियार परिवार तक पहुंचेगा और एकता विश्वास का इतना बड़ा मिसाल बनेगा।

समर्थ उत्तर प्रदेश-विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु मीडिया संगोष्ठी का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *