जुगैल मे मोबाइल नेटवर्क को लेकर दूरसंचार मंत्री को ज्ञापन सौपा

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस जुगैल जनपद-सोनभद्र के उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड व ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि समाज सेवी दिनेश यादव ने रेल एवं दूरसंचार विभाग भारत सरकार मंत्री से मिलकर आदिवासी क्षेत्र ग्राम जुगैल व खरहरा, कुलडोमरी में आजादी के इतने वर्षों बाद भी मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण सरकार की किसी भी योजना का ग्रामीण लाभ लेने में वंचित, इसी को लेकर भारत सरकार दूरसंचार विभाग मंत्री जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए इस क्षेत्र के बारे में अवगत कराते हुए कहा गया कि एक वर्ष पहले मोबाइल नेटवर्क का टावर लगाया गया। परंतु आज तक उस टावर को चालू नहीं किया गया। इसी बात को अवगत कराते हुए मंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि एक महीने के अंदर आदिवासी क्षेत्र में नेटवर्क चालू हो जाएगा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










