विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर हिंडालको रेणुकूट में हुआ सम्पन्न

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस सोनभद्र – विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर प्रयास फाउंडेशन –एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह हिंडालको रेणुकूट के सहयोग से हिंडालको परिसर स्थित हिंडालको मनोरंजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचआर हेड अजय कुमार सिन्हा ,रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पवार रहे, जिन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अजय सिन्हा ने कहा कि मुझे गर्व होता है कि हमारे संस्थान के कर्मचारी अल्युमिनियम उत्पादन में अपनी दक्षता दिखाते हुए जीवन रक्षा के लिए रक्तदान भी कर जिले का नाम प्रदेश व देश मे कर रहे है वही जयेश पवार ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम लोग भी जब कॉलेज में थे तो रक्तदान किया करते थे खुद को स्वस्थ व फिट ,रोग मुक्त रखने के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए जिससे थैलेसीमिया, कैंसर ,दुर्घटनाग्रस्त को जीवन दान मिलता है ,विशिष्ट अतिथियों में कामता प्रसाद गुप्ता,रोहित गुरिजला, आशीष सिन्हा,वेद प्रकाश,विनोद सिंह,यशवंत सिंह,अमित शर्मा,संजय सिंह,दीपक सिंह,संतोष सिंह,अनिल झा, विवेक अग्रवाल,प्रमोद तिवारी,राजश्रीवर्मा उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाये

शिविर की सबसे खास बात रहे विदुषी महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरे शिविर के दौरान शिल्पी उपाध्याय,वंदना दुबे,शिखा सिंह व अन्य उपस्थित रही वहीं नीलम उमेश मौर्य ,बबिता बृजेश चौहान,ने कपल डोनेशन किया, सुनील,गौतम अग्रवाल भाइयों ने साथ रक्तदान किया,शीतल गिरी और शुभम गिरी भाई बहन ने,गुलजरुद्दीन नफजा पिता पुत्री ने डोनेट किया जो शिविर की खूबसूरती रही हिंडालको सी यस आर हेड अनिल झा और पब्लिसटी विभाग से विवेक शुक्ला , लीगल विभाग दीपक सिंह ने भी रक्तदान कर युवावों के प्रेरणा स्रोत बने वहीं पहली बार रक्तदान करने वालों यश गुप्ता, सफीक में काफी उत्साह दिखा 66 लोगों का पंजीकरण कराया और 48 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया , 8 नारी शक्तियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया विदुषी समूह की राजश्री वर्मा,प्रीति चौधरी,रानी सिंह,शीतल गिरी, नीलम मौर्या,मनीषा सिंह,अनुपम सिंह,नफजा गुलजार ,बबिता चौहान ने रक्तदान की यह शिविर न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का कार्य किया। शिविर में थैलेसीमिया मरीजों पर प्रयास संस्थापक दिलीप दुबे ने विस्तृत जानकारी दी साथ ही जल संरक्षण का संदेश भी दिया

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर मण्डलायुक्त,आईजी, जिलाधिकारी ने तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया

प्रयास फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। हमें नियमित रूप से इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।” प्रयास के तरफ से गौतम,अमित, बिपिन,यशपाल,विघ्नेश्वर,संजय उपस्थित रहे,मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों में ए बी सिंह,ज्ञानधार पांडेय,सिकंदर ने भी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उत्साहवर्धन किये कार्यक्रम में उपस्थित सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। तथा कार्यक्रम में को सफल बनाने में भागीदार किए सभी विभागो का आभार व्यक्त दिलीप दुबे ने किया जैसे इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट मनोरंजनालय ,कैंप ऑफिस, बिल्डिंग ,कैंटीन ,गार्डन आदि दिलीप दुबे ने यह भी बताया कि प्रयास फॉउंडेशन लगातार 14 वे वर्ष भी जिले में सर्वाधिक रक्तदान कराने में सफल रहा जिसका श्रेय सभी रक्तदाताओ को दिया अंत मे “आपका एक यूनिट रक्त, किसी के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है।”
क्योंकि सुरक्षित रक्त की आवश्यकता का अंत नहीं है आप भी रक्तदान कर किसी को जिंदगी देने की खुशी का अनुभव कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *