स्कूल बैग” बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी खत्म करने का रास्ता, नंदेश पांडेय

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बगहा।* : जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य नेता नंदेश पांडेय ने कहा चुनाव आयोग द्वारा पार्टी को “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने का स्वागत किया। कहा कि जन सुराज पार्टी के पांच संकल्पों में पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” की मांग की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है। जन सुराज के सभी 243 प्रत्याशी “स्कूल बैग” के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। अब हमारे संगठन का लक्ष्य अगले तीन महीने में पार्टी के चुनाव चिन्ह को हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा और उन्हें बताना होगा कि बिहार को बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता शिक्षा यानि “स्कूल बैग” है। आज हम सभी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर घर तक पार्टी का चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” पहुंचाने का संकल्प लिया है।

” *स्कूल बैग” सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं है, यह पार्टी के मुख्य विचारों को दर्शाता है* कि लोगों को अपने बच्चों के चेहरे को देखकर वोट देना चाहिए न कि नेताओं के चेहरे को देखकर। बिहार के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना चाहिए। क्योंकि शिक्षा यानि “स्कूल का बस्ता” ही बिहार से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करने का एकमात्र उपाय है।

सचिव, समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का किया गया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *