समस्त थानों के पैरवीकारों की मीटिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सोनभद्र-अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के पैरवीकारों की मीटिंग ली गयी । उक्त मीटिंग में पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा सर्वप्रथम पैरवीकारों से उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी की गयी तथा उक्त के निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । तदोपरान्त व्यक्तिगत रुप से समस्त पैरवीकारों से उनके कार्यों के सम्बंध में जानकारी ली गयी तथा इस सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा पैरवीकारों द्वारा सम्मन तामिल, एनबीडब्लू, वारंट तथा मा0 न्यायालय सम्बंधी पत्रों के सम्बंध में उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय की जाये पूर्ण- मंत्री सुर्य प्रताप शाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *