नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव के पश्चात मतगणना प्रक्रिया करायी गयी सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र –जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा सोनभद्र के पदाधिकारियों/कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर अध्यक्ष एवं मंत्री के अनुरोध पर द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान कराए जाने हेतु डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रमोद कुमार तिवारी को निर्वाचन अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया था। नामित निर्वाचन अधिकारियों की देख रेख में बृहस्पतिवार को की शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गईं, जिसमे कुल 53 मतदाताओं के सापेक्ष 51 लोगों ने वोटिंग किया और 02 मतदाता अनुपस्थित रहंे।
चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतगणना का कार्य शुरू करायी गयी, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु भगवान सिंह को 24 व राजीव कुमार शुक्ल को 27 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री राजीव कुमार शुक्ल 3 मतों से विजय घोषित किए गए, इस प्रकार से श्री शुक्ल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद हेतु चुने गए। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में श्री अनंत राम मंत्री, श्री छविंद्र नाथ सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अतुल कुमार मालवीय उपाध्यक्ष, श्री हरीश कुमार संयुक्त मंत्री, श्री अतुल कुमार दुबे संगठन मंत्री एवं श्रीमती खुशबू शर्मा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद के रूप में निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष एवं संप्रेक्षक हेतु कोई भी आवेदन प्राप्त न होने के कारण पद रिक्त रहा। अंत मे डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रमोद कुमार तिवारी एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्र द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दिया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी के संरक्षक रामलाल एवं श्री शुभम रस्तोगी व विकास चौरसिया निर्वाचन मे सहयोग हेतु उपस्थित रहंे।