विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 26 वाहिनीं, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 14ता०बोकारो। आई. टी. आई. मोड चास, बोकारो (झारखण्ड) स्थित 26 वाहिनीं, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर द्वारा ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी एवं जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हीं के जन्मदिन 14 जून को प्रत्येक वर्ष “विश्व रक्तादाता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस 2023 की थीम है “रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो’
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के यूनिट अस्पताल में 28वीं वाहिनीं एवं बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके एवं रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान न जाए। दिलीप कुमार चौधरी एवं ब्रजेश कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज बोकारो द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर कमलेन्द्र प्रताप सिंह, कमाण्डेंट 26 वाहिनीं अनिल कुमार (उप कमाण्डेंट ) श्रीमती प्रतिभा यादव (उप कमाण्डेंट), डॉ आशीष शांडिल्य ( वरीय चिकित्सा अधिकारी) एन० बालामुरूगन ( सहा0 कमा० ) के साथ-साथ अधिनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे। इस रक्तदान शिविर में रेंज बोकारो व 26वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साह से भाग लिया व रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों में कमलेन्द्र प्रताप सिंह (कमाण्डेंट ) अनिल कुमार (उप कमाण्डेंट ) एन0 बालामुरूगन (सहा0 कमा०), निरी0 / जीडी टी०के० बनर्जी सहित कुल 56 जवान शामिल थे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ भी ग्रहण की, कि स्वयं भी समय-समय पर रक्तदान करेंगे व लोगों को रक्तदान हेतु जागरूक भी करेंगे।

सेल प्रबंधन का, मजदुरो की सेफ्टी सुरक्षा पर ध्यान नही,लापरवाही से घटी घटना : रमाकांत वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *