ऑपरेशन दहन, करीब 18,000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण

मीडिया हाउस सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पर माल मुकदमाती के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के आदेश दिनांक 25.06.2026 के अनुपालन में जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा गठित त्रिस्तरीय समिति, जिसमें उपजिलाधिकारी दुद्धी, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, अभियोजन अधिकारी एवं थानाध्यक्ष पिपरी श्री राजेश जी चौबे की उपस्थिति में थाना पिपरी परिसर में जब्त अवैध अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान थाना पिपरी पर पंजीकृत निम्न अभियोगों से संबंधित जब्त अवैध अंग्रेजी शराब का निस्तारण किया गया—
1. मु0अ0सं0-11/2024, धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व 419/420 भादवि।
2. मु0अ0सं0-124/2021, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम।
3. मु0अ0सं0-150/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम।
4. मु0अ0सं0-254/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम।
5. मु0अ0सं0-13/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम।
इन अभियोगों में जब्त 2426 पेटियों में रखी कुल 37,218 छोटी-बड़ी शीशियों, जिनमें लगभग 18,000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब थी, का थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर, वीडियो एवं फोटोग्राफी के साथ समस्त विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कार्रवाई को पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार संपन्न कराया गया। समस्त प्रक्रिया त्रिस्तरीय समिति की निगरानी एवं उपस्थिति में संपन्न हुई।










