एसएससी जीडी प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित 30 अभ्यर्थियों को उत्कृष्ट सफलता पर परशुराम सेवा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो। परशुराम सेवा समाज बाईसी के द्वारा एसएससी जीडी ( ssc Gd )के प्रतियोगिता परीक्षा में समाज के चयनित 30 अभ्यर्थियों को उत्कृष्ट सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ..। सम्मान समारोह का अध्यक्षता परशुराम सेवा समाज बाईसी के अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने किया ।समाज के संरक्षक मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि समाज के लड़कियां इस परीक्षा में सफल हुई है , इनको समाज भूरी भूरी प्रशंसा करती है तथा उनके अभिभावकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता है कि आज लड़कियों को घर से बाहर जाने का मौका दिया जा रहा है। इस कंपटीशन परीक्षा में उत्तीर्ण सभी नवयुवको को धन्यवाद देता है एवं यही नौजवान आने वाले समय में समाज मे मिसाल कायम करेंगे और उनके देखा देखी और से युवको को प्रोत्साहन मिलेगा ।समाज के सचिव सपन कुमार माहथा ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग समाज के आईना बनेंगे। समारोह को अश्विनी कुमार माहथा ,संतोष कुमार सिंह ,राजदेव माहथा ,दुर्गा चरण माहथा, कृष्णकांत माहथा , अशोक कुमार शर्मा, सुनील चौधरी, भूपाली चौधरी ,खगेन माहथा ,कृष्णा राय ,कुलदीप माहथा, नंदलाल माहथा , गौतम शर्मा हीरालाल शर्मा ,सपन सिंहा ,विकास चौधरी ,प्रकाश शर्मा आदि ने सं-बोधित किया समारोह का संचालन हरिश्चंद्र सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन तपन सिंह चौधरी ने किया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










