जलाशयों एवं बांधों के किनारे चेतावनी स्लोगन स्थापित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जलाशयों, बांधों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जलाशयों एवं बांधों के किनारों पर चेतावनी एवं जनजागरूकता संबंधी स्लोगनयुक्त सूचना पट्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को जल स्रोतों के समीप बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में जाने, असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने तथा जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों एवं युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य संभावित डूबने की घटनाओं को रोकना तथा आपदा जोखिम को कम करना है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे चेतावनी संकेतों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

CDO की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *