मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर खास की सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित पनिका पुत्र स्व0 गुलाब पनिका निवासी बरकोनिया (सोढा) थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र को 1 किलो 285 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा गया।

पाक्सो एक्ट: दोषी पंचायत सहायक धर्मेंद्र कुमार को 5 वर्ष की कठोर कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *