शहर में लगातार घरो में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बीते दिनों बोकारो सिटी में लगातार घरो में चोरी की घटना घटित हो रही थी। लागातार हो रहे घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था छापामारी दल द्वारा तकनीकि साक्ष्य एवं सी०सी०टी०बी० फुटेज के सहयोग से चोरी में शामिल अपराधियों का पहचान किया गया एवं उनके गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी किया जा रहा था। छापामारी के कम में दिनांक 06 सितंबर की गरगा पुल घाट के पास से बादशाह खान उर्फ सोनु उर्फ आलम अंसारी पिता -अब्दुल लतीफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से चोरी के कई मोबाईल बरामद किया गया। बादशाह खान द्वारा अपने अपराध स्वीकाराक्ति बयान में बोकारो सिटी में कई घरों में चोरी करने की बात को स्वीकार किया। इसके निशानदेही पर भांगा बाजार की रमेश सिंह के घर से चोरी के जेवरातों को बरामद किया गया तथा चोरी के समान खरीदने वाले रमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। बादशाह खान के निशानदेही पर ही धनबाद मीना बाजार चरकुनिया के मुकेश बाउरी के पास से चोरी का मोबाईल बरामद किया गया तथा उसको गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ बादशाह खान के निशानदेही पर बोकारो सेक्टर वन बी इस्पात विद्यालय के पास झाडी से चोरी के दो साईकिल बरामद किया गया। यह बातें पुलिस अधीक्षक के सभागार में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा। इस प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह सहित सेक्टर फोर थाना प्रभारी,सिटी थाना प्रभारी,पिण्ड्राजोरा थाना प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
• विदित हो कि दिनांक 03 सितंबर को सिटी क्षेत्र में चोरी कर रहे मुस्कान कुमार नामक अपराधी को चोरी के समान के साथ सिटी थाना से न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।
दिनांक 04 सितंबर की सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में मंदिर में हुए चोरी का उद्भेदन करते हुए चोरी के समान को बरामद करते हुए सन्नी लोहरा नामक अपराधी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
• गिरफ्तार अभियुक्त : बादशाह खान उर्फ सोनु उर्फ आलम अंसारी पिता अब्दुल लतीफ अंसारी सा०-चास मंदिर चेक पोस्ट के पीछे, रमेश सिंह सा०-भांगा बाजार थाना-पिण्ड्राजोरा जिला-बोकारो, मुकेश बाउरी सा० मीना बाजार चरकुनिया जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया।
• बादशाह खान उर्फ सोनु उर्फ आलम अंसारी का अपराधिक इतिहास : सेक्टर 4 थाना कांड संख्या 138/21 दिनांक 19 अक्टूबर 21 धारा,457/380 भा०द०वी०,चास थाना काण्ड संख्या 524/23 दिनांक 02.12.23 चारा 461/379 भा०द०वि०, चास थाना कांड संख्या 290/21 दिनांक 08 नवंबर 21 ,धारा,411/379 भा०द०वी०, बी०एससीटी थाना काण्ड संख्या 19/16 दिनांक 27.01.16 धारा 457/380 भा०द० वि,
,बी०एस०सीटी थाना काण्ड संख्या 98/24 दिनांक 19.05.24 धारा 414 भा०द०वि,बी०एस०सीटी थाना काण्ड संख्या 132/20 दिनांक 13.06.20 धारा 454/380 भा०व०वि दर्ज है।
• जप्त समान : दो जोडा चांदी का पायल ,पांच जोडा चांदी का बिधीया,एक चांदी का किया, एक चांदी का ताबिज,एक जोडा चांदी का कडा, एक चांदी का लॉकेट
तीन स्मार्टफोन मोबाईल, दो रेंजर साईकिल पुलिस ने जप्त किया है।
• छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी : पु०नि० संजय कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 4 थाना, पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस०सीटी थाना,पु०अ०नि० अमरजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी पिण्ड्राजोरा थाना
,पु०अ०नि० महती बोयपाई, पु०अ०नि० निरज सेठ
, पु०अ०नि० हिमांशु कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।










