बालीडीह के गोविंद मार्केट के किराना दुकान में चोरी करने वाले दो चोरो को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : दिनांक-14/15 अक्टूबर के रात्री में सोनालाल साव के गोविंद मार्केट स्थित किराना दुकान से सामानों की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा किए जाने के संबंध में दिए गए आवेदन के अधार पर बालीडीह थाना कांड सं0-302/24, धारा-334 (1)/303(2) BNS अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। इस संबंध में पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना के नेतृत्व में छापेमारी टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए आसूचना के आधार पर इस कांड का त्वरित उद्दभेदन करते हुए इसमें शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया एवं इनके निशानदेही पर दुकान से चोरी किए गए सामानों को बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अपराधिक इतिहास दर्ज है।

आपराधिक इतिहासः बबलू चौधरी पिता-स्व० सुरेश चौधरी सा०-बियाडा बाजार, बालीडीह थाना-बालीडीह जिला-बोकारों का आपराधिक इतिहास- बालीडीह थाना कांड सD-160/23 दिनांक 18.07.2023 धारा-392 भा०द० वि० दर्ज है।

मनीष कुमार शर्मा, पिता-विजय शर्मा, सा०-शिवपुरी कॉलोनी, पेट्रोल पंप के पास, बालीडीह थाना- बालीडीह, जिला-बोकारो का आपराधिक इतिहास ,बालीडीह थाना कांड सं0-220/22 दिनांक-19.09.2022 धारा-461/379/411 भा०८०वि० दर्ज है।

छापेमारी दल में शामिल : पु०नि० नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी बालीडीह थाना, पु०अ०नि० वीरमणि कुमार, बालीडीह थाना,पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० शशिकांत ठाकुर, बालीडीह थाना, स०अ०नि० धनेश्वर महतो, बालीडीह थाना, पु०अ०नि० बलदेव यादव, बालीडीह थाना, आ० बैजनाथ रावत एवं आ० मरियानुस जोजो, बालीडीह थाना रिजर्व गार्ड आदि शामिल थे।

चिन्मय विद्यालय की छात्रा श्रुति बनी हजारीबाग की आईपीएस,स्कूल आकर गुरुजनों का लिया आशीर्वाद 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *