गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धवैया में पीटीएम की बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया: गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धवैया में अभिभावक व शिक्षक की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि यह एक ऐसी बैठक होती है, जहां माता पिता और शिक्षकों के बीच छात्र छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन , व्यवहार और समग्र विकास पर चर्चा की जाती है । ताकि बच्चों की प्रगति में सुधार लाया जा सके ।उन्होंने कहा कि अभिभावक व शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि माता पिता व शिक्षकों के बीच बच्चे की शिक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है । इसके अलावे व्यवहार , अनुशासन और अन्य पठन पाठन की गतिविधियों पर भी चर्चा की जाती है। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ साथ उसके व्यवहार , अनुशासन सहित अन्य गतिविधियों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने काअवसर मिलता है । बैठक में गोमिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तेजलाल महतो , विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुंशी महतो भी उपस्थित थे।

जनता मजदूर संघ (एचएमएस) श्रमिक संगठन" का बोकारो इस्पात एवं बोकारो पावर सप्लाई में शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *