युवक का शव अचानक घर पहुंचने से इलाके में सनसनी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी चोपन/सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव अचानक घर पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक को पिछले अक्टूबर माह में बागपत जिले में गन्ने की खेती में काम कराने के लिए डाला निवासी एक ठेकेदार अपने साथ ले गया था। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद जुगैल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के साथ आए एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी गर्भवती बताई जा रही है और उसके पहले से तीन छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की देखरेख को लेकर ग्रामीणों में चिंता जताई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह बीमारी, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से हुई इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 32 वर्षीय मृतक रामसुरत पुत्र भईया राम ग्राम जुगैल टोला जोरबा का निवासी बताया जा रहा है।

सोनभद्र-श्रम उन्मूलन अभियान के तहत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *