न्यायालय एवं अन्य विभागों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल-78910 मामलों का निस्तारण

मीडिया हाउस ओबरा/सोनभद्र-उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद्र के परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गया। इस अवसर पर बद्रीनाथ सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भी उपस्थित रहें। इसके अलावा राजेन्द्र सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अशोक कुमार, एम०ए०सी०टी० कोर्ट, जनपद, सोनभद्र, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी०) आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों विद्युत एवं जल बिल (एक्सक्लूडिंग नों- कंपाउंडेबल), सर्विस में वेतन एवं भर्ती से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभओं से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद) अन्य सिविल वादों (किराया. सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेषन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री राजेन्द्र सिंह, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 14, अशोक कुमार, एम०ए०सी०टी० कोर्ट, जनपद, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 50 धनराशि 45011200, रेन्द्र बहादुर प्रसाद, माननीय स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 14 धनराशि 1514000,अमित वीर सिंह माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 03. जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा मामले निस्तारित 95 धनराशि 5001188, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 12 धनराशि 123000, श्रीमती अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 02, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 1998 धनराशि 398000, अमित कुमार, सिविल जज सी० डि०, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 75 धनराशि 4677206, सुश्री स्वर्णमाला सिंह अपर सिविल जज, सी०डि०ध्अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 224 धनराशि 282150, सुश्री दीक्षि चौधरी, सिविलि जज सी० डि०।
एफ०टी०सी०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 233 धनराशि 33980, श्री नावेद अख्तर, सिविल जज जू० डि०, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 155 धनराशि 86480, श्री अरुन सिंह सिविल जज जू० डि० दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 37 धनराशि 6980, श्री पंकज कुमार कुशवाहा ग्राम न्यायालय घोरावल, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 62 धनराशि 1200, श्रीमती पारूल कुमारी-द्वितीय अपर सिविल जज जू० डि० कोर्ट नं० 02 सोनभद्र दद्वारा मामलें निस्तारित 154 धनराशि 1500, श्री प्रशांत सिहं, अपर सिविल जज जू० डि०. दुद्धी, सोनभद्र द्वारा निस्तारित मामलें 75 धनराशि 900, श्री मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 03, श्री यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 29 इस प्रकार कुल 3240 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 58492521 रूपये रही। इस प्रकार आज दिनांक 08 मार्च,2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी जनपद न्यायालय, राजस्व न्यायालय एवं अन्य न्यायालय एवं अन्य विभागों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल-78910 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 237814757 रुपये हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही आयोजित त्रिदिवसीय विशेष लोक अदालत 05, 6 व 07 मार्च,2025 को आयोजित विशेष लोक अदालत (तुच्छ प्रकृति के वाद) में कुल 102 मामलों का भी निस्तारण किया गया।