गणेशोत्सव के दौरान सिद्दारमैया सरकार की ज्यादतियां टीपू सुल्तान की विरासत की याद दिलाती हैं : भाजपा

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने कर्नाटक में एक पुलिस वाहन में भगवान गणेश की प्रतिमा को ले जाने की तस्वीर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य की सिद्दारमैया सरकार की ओर से गई ज्यादतियां टीपू सुल्तान की विरासत की गंभीर याद दिलाती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कर्नाटक सरकार के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मांड्या में बहुत ही पीड़ादायक तस्वीर आई है। भगवान गणेश की एक मूर्ति को पुलिस वैन में बंद करके, उन्हें गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने याद दिलाया कि गणेशोत्सव के दौरान हो रही यह घटनाएं उसी जगह पर हो रही है जहां, वर्ष 1790 में टीपू सुल्तान ने वहां पूजा कर रहे ब्राह्मणों पर आक्रमण करके सैकड़ों ब्राह्मणों की हत्या कर दी थी। उस हमले के 134 साल बाद, आज भी वहां कई ऐसे परिवार हैं जो दिवाली नहीं मनाते हैं और अब गणेशोत्सव के दौरान, कर्नाटक सरकार ने इस पूजा के आयोजकों को संरक्षण देने के बजाय भगवान गणेश की प्रतिमा को ही गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने मनमोहन सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि साल 2011 में ये बिल लाने वाले थे। जिसमें यह प्रावधान था कि जहां भी दंगे होते वहां उसके लिए बहुसंख्यक समुदाय को ही दोषी मान लिया जाता। इस बिल को उस समय भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए रोका था। उन्होंने आगे कहा कि यह संकेत देता है कि इंडी गठबंधन कितना खतरनाक है।

देश भर में मनाई जा रही है ईद, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ ट्रेलर है, इंडी गठबंधन इसी तरह की गतिविधियां पूरे देश में करने वाला है। उन्होंने हिंदू समुदाय को इंडी गठबंधन से दूर रहने की भी सलाह दी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एफजेड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *